वक्फ बिल भ्रांतियां दूर करने के लिए बीजेपी चलाएगी अभियान:कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी, कार्यशाला में तय होगा आगे का कार्यक्रम

गत दिनों पास हुआ वक्फ बिल के बारे मुस्लिम समाज में फैली भ्रांतियों को दूरे करने के लिए अब बीजेपी जल्द अभियान चलाएगी। इस अभियान का नाम वक्फ सुधार जन जागरण अभियान रखा गया है। इसे जल्द शुरु किया जाएगा।
अभियान के सफल संचालन के लिए बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी है। इस अभियान को लेकर 20 अप्रैल को टोंक में कार्य शाला होगी। उसमे अभियान कोलेकर चर्चा होगी। आगे का कार्यक्रम बनाया जाएगा। बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने अभियान का संयोजक प्रभु बाडोलिया, सह संयोजक शैलेन्द्र चौधरी, विकार खान, रामकिशन गुर्जर, राधेश्याम चांवला को बनाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने बताया कि वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के तहत पार्टी वक्फ कानून में किए गए संशोधन के फायदे गिनाएगी। चौहान ने बताया कि नए वक्फ कानून का मुख्य उद्देश्य वक्फ संपत्तियों का दुरुपयोग, पक्षपात और अतिक्रमण को रोकना है। चौहान ने बताया कि बीजेपी का जागरण अभियान प्रत्येक मुस्लिम समाज के व्यक्ति तक जाएगा। जहां इस बारे में पत्रक हर घर पहुंचाया जाएगा।
चौहान ने बताया कि बिल को लेकर विपक्ष के राजनैतिक दल मुस्लिम समाज के लोगों भ्रमित कर रहे है। जबकि यह बिल सही है। गत दिनों बिल दोनों सदनों पास हो गया। उसके बाद यह बिल राष्ट्रपति से मंजूर होकर कानून बन गया हैं। अब इसके अनुसार आगे बढ़ना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *