रांची के लोयला मैदान में सैकड़ों कैथोलिक विश्वासी पुण्य गुरुवार की आराधना में शामिल हुए। आर्चबिशप विसेंट आईंद ने रांची पल्ली के 12 विश्वासियों के पैर धोए। आर्चबिशप ने संदेश में कहा कि प्रभु येसु ने अपने मरण के एक दिन पहले अपने 12 शिष्यों के पैर धोए और उनके साथ अंतिम भोज किया था। कहा था कि जिस प्रकार मैंने आपके पैर धोए, उसी प्रकार तुम भी करो। पैर धोना सेवा और नम्रता के भाव को दर्शाता है। प्रभु येसु ने कहा है कि अपने पड़ोसी को प्यार करो। आर्चबिशप विंसेंट ने परमप्रसाद भी वितरित किया। आज क्रूस ढोएंगे आर्चबिशप… शुक्रवार को मसीही येसु के दुखभोग को याद करते हुए गुड फ्राईडे मनाएंगे। लोयला मैदान में शाम 4.30 बजे पुण्य शुक्रवार की धर्मविधि होगी। शाम 7 बजे क्रूस रास्ता की धर्मविधि में आर्चबिशप क्रूस को अपने कंधे पर ढोएंगे। 19 अप्रैल को विश्वासी पास्का जागरण के साक्षी बनेंगे। 20 को ईस्टर मनाएंगे।


