यात्रियों की सुविधा के लिए हटिया-पटना-हटिया पाटलीपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन के पारंपरिक रेक को एलएचबी कोच रेक में परिवर्तित किया जाएगा। कोच संयोजन में वृद्धि भी की जाएगी। 18622 हटिया-पटना पाटलीपुत्र एक्सप्रेस में 20 मई से और 18621 पटना-हटिया पाटलीपुत्र एक्सप्रेस में 21 मई से जनरेटर यान का 1 कोच, एसएलआरडी का 1 कोच, सामान्य श्रेणी के 4 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 7 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 5 कोच, वातानुकूलित 3-टियर (इकनॉमी) का 1 कोच और वातानुकूलित 2-टियर के 2 कोच होंगे। इस तरह कुल 21 कोच होंगे। अभी इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 4 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 8 कोच और वातानुकूलित 3-टियर का 1 कोच यानी कुल 15 कोच हैं।


