जिले में चौकीदार के पद पर सीधी नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 27 अप्रैल को होगा। इसके लिए जिले में कुल 15 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। आवेदकों को परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य है। रांची जिले की बेवसाइट ranchi.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए आवेदकों को पद, अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर डालना होगा। इसके बाद मोबाइल पर एक आेटीपी आएगा। आेटीपी डालने के बाद ही एडमिट कार्ड डाउनलोड होगा।


