ड्राइवर पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भागा:पहाड़ों से अवैध खनन कर पत्थर ला रहा था, सीएम के निर्देश के बाद जिलेभर में चल रही कार्रवाई

सीएम भजन लाल शर्मा में निर्देश के बाद भरतपुर पुलिस अवैध खनन पर रोक लगाने की पूरी कोशिश कर रही है। कल रुदावल थाना पुलिस ने एक पत्थर से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली का पीछा किया तो, ड्राइवर एक होटल के पास ट्रैक्टर ट्रॉली को खड़ा करके फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टर ट्रॉली का पीछा भी किया लेकिन वह भागने में सफल रहा। सब इंस्पेक्टर मुंशीलाल ने FIR दर्ज करवाते हुए बताया कि 17 अप्रैल शाम करीब 8 बजे थाने से एक जाब्ता गश्त के लिए रवाना हुआ। जब पुलिस का जाब्ता गश्त करके वापस थाने पर आ रहा तो, बस स्टैंड रुदावल पर मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि एक ट्रैक्टर पहाड़ों से अवैध तरीके से पत्थर भरकर ला रहा है। जिसका पीछा करते हुए पुलिस का जाब्ता जरीला गांव पहुंचा। जैसे ही पुलिस की टीम को पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली दिखाई दी तो, उसे रुकने का इशारा किया। मगर ट्रैक्टर का ड्राइवर नहीं रुका और ड्राइवर ट्रैक्टर को खेरिया मोड़ की तरफ लेकर भागा। थोड़ा आगे जाकर ट्रैक्टर को बालाजी मोड़ के पास खड़ा करके भाग गया। ड्राइवर का पुलिसकर्मियों ने पीछा किया लेकिन, वह भागने में सफल रहा। पूछताछ में पता लगा कि ड्राइवर का नाम शीशराम निवासी बरोदा होना पाया गया। पुलिस ने पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर ली और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *