पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की पहल:डिप्टी सीएम से मिले फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार, सेलेब्रिटी नेटवर्क से जुड़ी संभावनाओं पर चर्चा

राजस्थान के पर्यटन को नए आयाम देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री प्रिंसेस दिया कुमारी ने फिल्म इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस विशेष बैठक में सेलेविश मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के सह-संस्थापक मोहसिन खान और अनवरुल हसन अन्नू शामिल हुए। साथ ही फिल्म निर्देशक दुष्यंत प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य एजेंडा राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देना था। धौलपुर के रहने वाले अनवरुल हसन अन्नू एक युवा उद्यमी हैं। वे एक उभरते हुए अभिनेता के रूप में भी अपनी पहचान बना रहे हैं। मोहसिन खान भी धौलपुर से ही हैं। बैठक में सेलेब्रिटी नेटवर्क का उपयोग करने पर विशेष जोर दिया गया। डिजिटल मीडिया और सिनेमा के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा देने की रणनीति पर चर्चा हुई। मोहसिन खान ने बैठक के बाद बताया कि उनका लक्ष्य राजस्थान की समृद्ध संस्कृति और विरासत को दुनिया के सामने लाना है। इसमें फिल्म उद्योग और सेलिब्रिटी नेटवर्क अहम भूमिका निभा सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *