रायपुर में कुत्ता खरीदने बेटे ने मां को मार डाला:200 रुपए देने से मना किया तो हथौड़ी से सिर फोड़ा; पत्नी पर भी हमला

रायपुर में कुत्ता खरीदने के लिए एक सनकी बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी है। बेटे ने अपनी मां से 200 रुपए मांगे। जब उसने मना किया तो उसने हथौड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस हमले में मां की मौत हो गई। आरोपी की पत्नी ने बीच बचाव किया तो उस पर भी हमला कर दिया। फिलहाल पत्नी का अस्पताल में इलाज जारी है। यह पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र का है। उरला थाना प्रभारी बीएल चंद्राकर से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार सुबह की है। आरोपी प्रदीप देवांगन(45) ई रिक्शा चलाता है। उसने घर में जर्मन शेफर्ड कुत्ता खरीदने के लिए अपनी मां से 200 रुपए मांगे। बुजुर्ग मां गणेशी देवांगन(70) ने पैसे देने से मना कर दिए। इस बात से आरोपी भड़क गया। उसने पास ही पड़े हथौड़ी से मां के सिर पर तीन से चार बार ताबड़तोड़ वार कर दिया। हथौड़ी सिर में लगते ही बुजुर्ग महिला बुरी तरह घायल हो गई। घर भर में खून फैला, पत्नी पर भी हमला बुजुर्ग महिला पर जब हमला हुआ तो वह बिस्तर पर थी। वारदात से बिस्तर खून से सन गया। इसके अलावा घर की फर्श पर भी पूरी तरह खून फैल गया। हमले के बाद जब बुजुर्ग महिला चीखने लगी तो आरोपी की पत्नी रामेश्वरी देवांगन कमरे के भीतर आई। आरोपी ने गुस्से में अपनी पत्नी पर भी हमला कर दिया। जिससे वह भी घायल हो गई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 15 साल के बेटे ने पड़ोसियों को बताया आरोपी प्रदीप देवांगन के 3 बच्चें है। जिसमें एक 15 साल का लड़का एक 13 साल की लड़की और एक 8 साल का लड़का है। वारदात के दौरान 15 साल के लड़के ने आस पड़ोस के लोगों को जाकर पूरी घटना बताई। जिसके बाद पड़ोसी घर के भीतर पहुंचे तो बुजुर्ग महिला की लाश और पत्नी जख्मी हालत में पड़ी हुई थी। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। 800 में जर्मन शेफर्ड घर लाना चाहता था पुलिस को जांच पड़ताल में पता चला है कि आरोपी जर्मन शेफर्ड कुत्ते को पालने के लिए घर लाना चाहता था। कुत्ते की कीमत करीब 800 रुपए थी। आरोपी ने 600 रुपए इकट्ठे कर लिए थे। उसे 200 रुपए की जरूरत थी। इसी पैसों को लेकर उसने मां का मर्डर कर दिया। इस मामले को लेकर ASP लखन पटले ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी मौके से फरार है। पुलिस टीम आरोपी की खोजबीन में जुटी है। आरोपी की पत्नी की हालत सामान्य है उसका अस्पताल में इलाज जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *