हार्डवेयर व्यापारी की पिस्टल से चली गोली:युवक के पेट में लगी, हालत गंभीर; सफाई कराने गया था, गलती से हुआ फायर

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक हार्डवेयर व्यापारी की पिस्टल से फायर हो गया है। गोली ऑटो पार्ट्स दुकान के संचालक के पेट में लगी है। वह गंभीर रूप से घायल हो गया है, हालत नाजुक है। जिसे जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दंतेवाड़ा पुलिस के मुताबिक आज शुक्रवार की सुबह करीब 9:15 बजे जय माजीसा हार्डवेयर के संचालक देवकरण बुरड़ अपनी पिस्टल की सफाई के लिए तेल लेने गया हुआ था। दंतेवाड़ा में बाजार के पास स्थित एक ऑटो पार्ट्स संचालक प्रमोद तोमर को पिस्टल दिखा रहा था। इसी दौरान फायर हो गया। मेडिकल कॉलेज रेफर गोली दुकानदार के पेट में लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आनन-फानन में उसे दंतेवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस को भी इस बारे में जानकारी दी गई। ऐसा बताया जा रहा है कि घायल युवक के पेट से गोली निकाल ली गई है। लेकिन फिर भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। गन जब्त, जांच कर रही पुलिस जिसे बेहतर उपचार के लिए जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। दंतेवाड़ा ASP आरके बर्मन ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। जिस युवक को गोली लगी है, उसके बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पिस्टल जब्त कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *