कोंडागांव में सनातन संस्कृति का महासंगम:23 अप्रैल को पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का युवाओं को करेंगे जागरूक; जीवंत सांस्कृतिक विरासत की होगी प्रस्तुति

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में सनातन संस्कृति और राष्ट्रवाद को लेकर एक महत्वपूर्ण आयोजन होने जा रहा है। श्री राम मानस मंडल की ओर से 23 अप्रैल 2025 को ‘सनातन संस्कृति एवं राष्ट्रवाद महा-संगम’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रख्यात राष्ट्रवादी विचारक और वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ मुख्य वक्ता होंगे। वे युवाओं को भारतीय सनातन मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना से जोड़ने का प्रयास करेंगे। पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में जाना-पहचाना नाम हैं। उनके व्याख्यान की विशेषता है कि वे तथ्यों और ऐतिहासिक उदाहरणों के साथ अपनी बात रखते हैं। वे भारत को एक भौगोलिक इकाई से अधिक, एक जीवंत सांस्कृतिक विरासत के रूप में प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में होगा गौरवशाली अतीत आयोजकों का मानना है कि यह कार्यक्रम भारतीय युवाओं को उनके गौरवशाली अतीत से जोड़ने में मदद करेगा। इससे वे अंधविश्वास से दूर होकर जागरूक नागरिक बन सकेंगे। श्री राम मानस मंडल ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और बुद्धिजीवियों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। यह आयोजन भारतीय संस्कृति और मूल्यों की पुनर्स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *