जालंधर ग्रेनेड हमले में आज NIA नई FIR दर्ज करेगी:गृह मंत्रालय ने सौंपी जांच, आतंकी मॉड्यूल-गैंगस्टर कनेक्शन उजागर होने की उम्मीद

जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हाल ही में हुए ग्रेनेड हमले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है। अब इस हमले के पीछे सक्रिय आतंकी मॉड्यूल और गैंगस्टर नेटवर्क की गहराई से जांच की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, एनआईए इस मामले में गुरुवार को अपनी अलग से एफआईआर दर्ज करेगी। इससे पहले एजेंसी ने मोहाली की विशेष अदालत में सबूत और केस डायरी जमा करने के लिए आवेदन किया था। साथ ही, इस मामले को लेकर पंजाब पुलिस के तीन अधिकारियों से भी चर्चा की गई। इससे पहले पुलिस ने भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड फेंकने के मुख्य आरोपी सैदुल अमीन को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। पंजाब और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर आरोपी को गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी सईदुल अमीन 7 दिन की रिमांड पर हमले के मुख्य आरोपी सईदुल अमीन उत्तर प्रदेश के अमरोहा का रहने वाला है। जांच में सामने आया था कि वह पेशे से वेल्डर है। वर्तमान में वह 7 दिन की रिमांड पर है और 20 अप्रैल को उसकी रिमांड खत्म होगी और उसे दोबारा से कोर्ट में पेश किया जाएगा। सोशल मीडिया से आतंकी लिंक और पैसे के बदले हमला पुलिस के अनुसार, आरोपी अमीन सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान समर्थित आतंकियों के संपर्क में आया था। उसे पैसों का लालच देकर यह हमला करने को कहा गया था। 19 साल का यह युवक खुद ही बीजेपी नेता कालिया के घर पर ग्रेनेड फेंकने गया था। हमले की जिम्मेदारी ISI आतंकी हैप्पी पासिया ने ली 7 अप्रैल को हुए इस हमले में बीजेपी नेता के घर के शीशे और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे, लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं थी। बाद में इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के कमांडर और ISI के सहयोगी हैप्पी पासिया ने ली थी। NIA कर रही आतंकी मॉड्यूल की तहकीकात अब NIA इस मामले की जांच में जुट गई है और आतंकियों के नेटवर्क को उजागर करने की कोशिश कर रही है। एजेंसी यह भी जांच कर रही है कि पाकिस्तान स्थित ISI और खालिस्तानी आतंकियों के बीच इस तरह की साजिशें कैसे रची जा रही हैं और उनमें स्थानीय युवाओं को कैसे फंसाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *