करंट लगने से युवक की मौत:जांजगीर चांपा में बिजली का काम कर रहा था; होटल में सुरक्षा मानकों की अनदेखी से गई जान

जांजगीर चांपा जिले के होटल सुमित इन में बिजली का काम करते समय एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। जय केवंट (20) होटल में इलेक्ट्रिक फिटिंग का कार्य कर रहा था। काम के दौरान अचानक करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। मामला खरखौद थाना का है। घायल अवस्था में उसे तुरंत एनकेएच अस्पताल चांपा ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक पामगढ़ का रहने वाला था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि काम के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया था। इसी कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल भेजा गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा मानकों की सख्त निगरानी की मांग की है। साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। मृतक की मां का नाम उषा केवंट है। घटना से परिवार में शोक का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *