कांग्रेस कार्यालय घेरने निकले भाजपाई:नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी खिलाफ नारे लगाते सड़क पर उतरे, कांग्रेसी भी दफ्तर के बाहर कुर्सी लगाकर बैठे

नेशनल हेराल्ड विवाद मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रायपुर में विरोध प्रदर्शन किया। शंकर नगर के भारत माता चौक से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन की ओर भाजपा के नेता बढ़े। यह देखकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेसी भी कुर्सी लगाकर बैठ गए। राहुल गांधी शर्म करो सोनिया गांधी शर्म करो के नारे लगाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *