कोंडागांव में एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। प्रीतम पटेल (23) ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर रेप किया जिससे वह प्रेग्नेंट हो गई और विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकी भी दी। मामला मर्दापाल क्षेत्र का है। परिजनों ने 17 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की मां के मुताबिक उनकी 15 साल की बेटी को आरोपी ने अक्टूबर 2024 से लगातार पीड़िता का शारीरिक शोषण कर रहा था। पीड़िता का यह मामला तब सामने आया जब पीड़िता गर्भवती पाई गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(एन), 506 भादंवि और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


