नेशनल हेराल्ड मामले में BJYM का प्रदर्शन:धमतरी में पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प; कांग्रेस बोली- ना डरे थे और ना डरेंगे

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदर्शन किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पहले कांग्रेस का पुतला जलाया फिर कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने कार्यालय की सुरक्षा के लिए दो स्तरीय बैरिकेड लगाए थे। कार्यकर्ताओं ने एक बैरिकेड को तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस के साथ झड़प की स्थिति भी बनी। जब कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजयुमो प्रदर्शन करने पहुंचे तो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं कार्यालय के में गेट पर तख्ती लेकर खड़े हो गए। तख्ती में लिखा था कि ना हम अंग्रेजों से डरे थे। ना उनके मुखबिरों से डरते हैं और कांग्रेस के मेन गेट के बाहर भाजयुमो के कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार की जांच की मांग भाजयुमो जिला अध्यक्ष कैलाश सोनकर ने कहा नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय ED की कार्रवाई पूर्णत: कानून सम्मत है और इसका कोई राजनीतिक पक्षपात नहीं है। यह मामला वर्षों से लंबित है और इसमें न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशों के तहत ही जांच एजेंसियों ने कदम उठाए हैं। यंग इंडियन लिमिटेड और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड के बीच हुए संदिग्ध लेन-देन के माध्यम से 2 हजार करोड़ से अधिक की संपत्ति पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया गया। यह सीधे तौर पर धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार का गंभीर मामला है। न्यायपालिका का अपमान – भाजपा कैलाश सोनकर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा इस कानूनी प्रक्रिया को राजनीतिक प्रतिशोध बताना न केवल न्यायपालिका का अपमान है। बल्कि देश की जनता को गुमराह करने की एक कोशिश भी है। जिला महामंत्री जय हिंदुजा ने बताया कि भाजपा का स्पष्ट मत है कोई भी कानून से ऊपर नहीं है, चाहे वह कितना भी बड़ा नेता क्यों न हो। कांग्रेस को अपने नेताओं को बचाने के बजाय देश के सामने सच्चाई स्पष्ट करनी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *