राजनांदगांव के DPS में सातवीं बार चोरी, VIDEO:सबमर्सिबल पंप और 400 फीट केबल उठा ले गए; जांच में जुटी पुलिस

राजनांदगांव के जीई रोड बनभेड़ी स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में एक बार फिर चोरी हुई है। चोर शुक्रवार रात स्कूल के पीछे से घुसे। उन्होंने सबमर्सिबल पंप और 400 फीट केबल वायर चुरा लिया। इसकी सीसीटीवी भी सामने आया है। स्कूल प्रशासन ने लालबाग ग्रामीण थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वीडियो में 2 अज्ञात लोग चोरी करते दिख रहे है। बता दें कि DPS में चोरी की यह 7वीं घटना है। अवैध शराब की बिक्री से बढ़ रही समस्या शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। माना जा रहा है कि नशे की लत के कारण युवा वर्ग चोरी जैसी गतिविधियों में शामिल हो रहा है। क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री भी इस समस्या को बढ़ा रही है। दूसरे राज्यों से हो रही तस्करी पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस बड़े अपराधियों पर कार्रवाई करने से बचती है। मध्य प्रदेश से अवैध शराब की तस्करी और स्थानीय स्तर पर इसकी बिक्री जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *