आपस में भिड़े भाजपा के युवा नेता:भाजयुमो और एबीवीपी नेता आपस में भिड़े, एक खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक जिला भिलाई में दो दिन पहले भाजयुमो और एबीवीपी नेताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मामले में स्मृति नगर पुलिस ने भाजयुमो नेता रोहन सिंह व उनके साथियों के खिलाफ मारपीट और एबीवीपी नेता मिहिर जायसवाल के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। मिहिर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एबीवीपी नेता महिर जायसवाल ने उसके ऊपर पुलिस की गलत कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कहा कि वो उनके साथी चाय की दुकान में बैठे थे, वहां रोहन सिंह और उसके साथियों ने आकर उनके साथ मारपीट की है। इसका सीसीटीवी फुटेज भी उनके पास है। इसके बाद उनके लोगों ने रोहन सिंह के साथ मारपीट की है। मिहिर का कहना है कि पुलिस को दोनो पक्षों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करना था, लेकिन पुलिस ने रोहन सिंह के कहने पर उनके खिलाफ जमानती धारा के तहत मामला दर्ज किया तो वहीं मिहिर के ऊपर हत्या के प्रयास की धारा लगाकर मामला दर्ज किया है। महिर को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं इस बारे में भाजयुमो नेता रोहन सिंह का कहना है मिहिर और उसके दोस्तों ने कुछ दिन पहले उसके मामा के लड़के को मारा था। इस पर उसने फोन करके उनसे पूछा कि क्यों मारे हो। रोहन का आरोप है कि जब वो उनके बात करने उनके पास चाय की दुकान पर गया तो उन लोगों ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। इसके बाद रोहन वहां से वापस आ गया। इसके बाद महिर और उसके 40-50 लड़कों ने गैंग बनाकर उसको मारने के लिए खोजना शुरू किया। पुलिस को जब इसकी जानकारी लगी तो स्मृति नगर पुलिस भी उन्हें रोकने के लिए चाय दुकान पर पहुंची। रोहन का कहना है कि वो भी वहां पहुंचा तो उनके एक दो लड़कों ने हाथ में पंच और बेस बल्ला लेकर लोगों के ऊपर चलाने लगा। इसमें रोहन और उसके दोस्तों को चोटें आई हैं। मारने वालों में एक आरोपी अमित ठाकुर भी था, जो एनकाउंटर में मारे गए बदमाश अमित जोश का दोस्त है। वहीं इस बारे में महिर का कहना है कि पहले रोहन उनके पास मारपीट करने आया था उसका सीसीटीवी फुटेज भी उनके पास है। पुलिस पर लगाया पिटाई करने का आरोप महिर ने आरोप लगाया है कि स्मृति नगर पुलिस ने उसके साथ पेशेवर गुंडे की तरह वर्ताव किया है। उन्होंने साधारण चोट आने के बाद भी उसके खिलाफ हत्या का प्रयास जैसी गंभीर धारा के तहत मामला दर्ज किया, जबकि वो उस मारपीट से दूर खड़ा था। इसके बाद चौकी में लाकर उसे बुरी तरह थर्ड डिग्री दी गई। उसके पूरे शरीर में पुलिस द्वारा मारने के निशान हैं। इस बारे में स्मृति नगर चौकी प्रभारी गुरविंदर संधू का कहना है कि उन्होंने किसी को नहीं मारा है। मारपीट का मामला है। दोनों के खिलाफ काउंटर एफआईआर दर्ज की गई है। डॉक्टर की रिपोर्ट में सीवियर इंजरी आने से महिर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *