कला, साहित्य, शिक्षा, खेल में पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक मंगाए गए आवेदन

भिलाई| भारत सरकार नई दिल्ली की ओर से प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार की शृंखला में पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्मश्री पुरस्कार वर्ष-2026 के लिए पात्र व्यक्तियों से ऑनलाइन नामांकन प्रस्ताव 31 जुलाई तक मंगाए गए हैं। इसके लिए वेबसाइट का पता है http://awards.gov.in । वर्ष 2026 में पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री पुरस्कार के लिए निर्धारित पात्रता एवं मापदंड के अनुरूप ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। पद्म पुरस्कार देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। यह पुरस्कार उत्कृष्ट कार्य करने वाले जैसे-कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों, नागरिक सेवा, व्यापार और उद्योग आदि में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों तथा सेवा के लिए दिया जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *