ईश्वर साहू की ID से सुप्रीम कोर्ट पर आपत्तिजनक पोस्ट:बैज बोले – विधायक माफी मांगे, MLA ने कहा – फर्जी ID बनाकर मुझे टारगेट किया जा रहा है

साजा विधायक ईश्वर साहू एक बार फिर से विवादों में हैं। उनके नाम से चल रहे फेसबुक अकाउंट से सुप्रीम कोर्ट, जज और वकीलों के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए एक के बाद एक कई आपत्तिजनक पोस्ट किए गए। पोस्ट वायरल होते ही पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने MLA को माफी मांगने कहा है, तो वहीं ईश्वर साहू ने खुद को इससे अलग बताते हुए कहा कि ये फर्जी फेसबुक ID है। जिस पर पोस्ट कर मुझे टारगेट किया जा रहा है। क्या लिखा गया था पोस्ट में? ईश्वर साहू के फेसबुक से किए गए एक पोस्ट में लिखा गया: “हमारे देश में दो कोठा हैं, एक हाई कोठा और सुप्रीम कोठा जिसमें वकील और जज के रूप में कांग्रेस के बैठे हुए आतंकवादी हैं जो देश के हिंदुओं की बर्बादी के लिए बनाए गए हैं।” वहीं दूसरे पोस्ट में कहा गया: “हजारों साल पुराने राम मंदिर के लिए कागज मांगने वाला सुप्रीम कोठा बोल रहा है कि मस्जिद दरगाह वाले वक्फ बोर्ड कहां से कागज लाएगा, वाह रे म****** सुप्रीम कोठा हाई कोठा।” इन पोस्ट्स को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई हैं। पोस्ट के स्क्रीनशॉट वायरल हो चुके हैं और कांग्रेस ने विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। “विधायक को माफी मांगनी चाहिए” छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने मामले को लेकर कहा कि उनके फेसबुक अकाउंट से जो पोस्टर जारी हुआ है। न्यायालय और उनसे जुड़े जज और वकीलों के लिए आप शब्दों का प्रयोग किया है। भारतीय संविधान में न्यायालय का जो स्थान है उसे इन्होंने तार तार किया है और जिस तरह के शब्दों का प्रयोग किया है मैं समझता हूं कि भारतीय जनता पार्टी की मानसिकता क्या है वह इस पोस्ट से देखा जा सकता है। कोर्ट को लेकर इस तरह के टिप्पणी करना जिसका लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है भाजपा विधायक ईश्वर साहू को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए भाजपा विधायक ईश्वर साहू ने दी सफाई विवाद बढ़ने के बाद विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि मेरे नाम से कोई फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर गलत पोस्ट कर रहा है। इसकी जानकारी मुझे नहीं थी। मेरी छवि को धूमिल करने के लिए यह षडयंत्र किया जा रहा है, इसमें विरोधी पार्टी का हाथ हो सकता है। इस मामले की जानकारी मैंने बेमेतरा SP को दी है और FIR भी दर्ज कर रहा हूं। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसी आईडी को रिपोर्ट और अनफॉलो करें। हालांकि, जिन फेसबुक अकाउंट्स से यह पोस्ट हुए हैं, वे पहले से ईश्वर साहू के नाम और पहचान के साथ सक्रिय रहे हैं, ऐसे में यह सफाई कितनी प्रभावी है, यह भी सवालों के घेरे में है। अब क्या होगा? मामला अब केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि कानूनी दायरे में भी आ गया है। सोशल मीडिया पर की गई इस टिप्पणी को लेकर ईश्वर साहू ने एफआई दर्ज करा दी है। अब बेमेतरा पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *