चाईबासा में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग के अवर निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में टीम ने खप्परसाई में छापेमारी की। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के खप्परसाई में करिया देवगम के घर से 181 बोतल बीयर बरामद की गई। यह बीयर अवैध रूप से बिक्री के लिए स्टॉक की गई थी। छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद लोग फरार हो गए। उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के कारोबार में शामिल मुख्य आरोपी पंकज गुप्ता की पहचान कर ली है। विभाग ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


