पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के रुद गांव में 17 अप्रैल की रात हुए हत्याकांड में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या करने वाले दिलीप की ममेरी बहन के साथ कृष्णा भुईयां उर्फ कईला का संबंध था। दिलीप ने दोस्त कृष्णा को बहन के साथ आपत्तिजनक हालत में भी देखा था। दिलीप ने कृष्णा को बहन से दूर रहने की चेतावनी दी थी। फिर भी कृष्णा संबंध को बनाए रखा। पुलिस ने हत्या के आरोप में दिलीप को नाना के साथ गिरफ्तार किया है। डीएसपी अवध कुमार यादव के अनुसार, बारा निवासी दिलीप भुइयां (19) ने अपने नाना नंदेव भुइयां (65) की मदद से कृष्णा भुइयां उर्फ कईला की हत्या की थी। दिलीप के घर में रखी खटिया पर सो गया घटना वाली रात कृष्णा, दिलीप और दो अन्य दोस्तों ने साथ में जुआ खेला। कृष्णा ने 3,300 रुपए जीत लिए। जीतने के बाद नशे में धुत कृष्णा ने दिलीप को ताने मारे। फिर वह दिलीप के घर में रखी खटिया पर सो गया। कुल्हाड़ी से कृष्णा के सिर पर तीन वार किए दिलीप ने पुलिस को बताया कि वह भी नशे में था। गुस्से में आकर उसने घर में रखी कुल्हाड़ी से कृष्णा के सिर पर तीन वार किए। इससे कृष्णा की मौत हो गई। इसके बाद नाना के साथ मिलकर शव को कृष्णा के घर के बाहर फेंक दिया। मृतक के बड़े भाई नरेश भुइयां की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को खून से सनी कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।


