ड्रग केस में मजीठिया की मुश्किलें बढ़ीं:SIT को 50 जगहों पर छापेमारी की इजाजत; पिछली टीम पर प्रमोशन डील के आरोप

पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया से जुड़े ड्रग रैकेट मामले में कोर्ट ने विशेष जांच दल को 50 जगहों पर तलाशी लेने की अनुमति दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार एसआईटी को 50 जगहों पर तलाशी लेने का वारंट मिला है। हालांकि एसआईटी ने अभी लोकेशन का खुलासा नहीं किया है। उनका कहना है कि अगर लोकेशन शेयर की जाए तो और आरोपियों का खात्मा हो सकता है। अब इस मामले पर अगली सुनवाई 3 मई को होगी। राज्य में मान सरकार आते ही बदली गई थी SIT पंजाब में सत्ता में आने के बाद CM भगवंत मान की अगुआई वाली AAP सरकार ने इस केस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम को बदल दिया था। नई टीम IG गुरशरन सिंह संधू की सुपरविजन में काम कर रही है। इस SIT का प्रमुख IPS अफसर एस. राहुल को बनाया गया है। टीम में AIG रणजीत सिंह ढिल्लो, DSP रघुवीर सिंह और DSP अमरप्रीत सिंह शामिल हैं। पिछली एसआईटी AIG बलराज सिंह की अगुआई में बनी थी। जिन पर अकाली दल ने मजीठिया पर केस के बदले बेटे को प्रमोशन मिलने के संगीन आरोप लगाए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *