सूरजपुर में स्केटिंग ट्रेनिंग कैंप शुरू:राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए बच्चों को तैयार करेंगे ट्रेनर

सूरजपुर की प्रमुख शैक्षणिक संस्था साधुराम विद्या मंदिर ने ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की है। स्कूल में 15 अप्रैल से स्केटिंग क्लासेस प्रारंभ हो गई हैं। स्कूल के डायरेक्टर राहुल अग्रवाल ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों में हर साल स्कूल परिसर में समर कैंप का आयोजन किया जाता है। इसमें स्केटिंग, ताईक्वांडो, बैडमिंटन, क्रिकेट, टेबल टेनिस, खो-खो और तीरंदाजी के प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं। राष्ट्रीय प्रशिक्षकों से मिल रही ट्रेनिंग प्रशिक्षण शिविर शाम 4 से 6 बजे तक चलता है। इसमें साधुराम विद्या मंदिर के साथ शहर के अन्य स्कूलों के बच्चे भी हिस्सा ले सकते हैं। राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक बच्चों को स्केटिंग सिखा रहे हैं। इससे जून-जुलाई में होने वाली प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सूरजपुर के बच्चे भाग ले सकेंगे। स्कूल प्रशासन ने बताया कि जल्द ही अन्य खेल विधाओं का प्रशिक्षण भी शुरू किया जाएगा। स्केटिंग प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए छात्र-छात्राएं स्कूल के उप प्राचार्य डीडी तिवारी (7067463659) या यश अग्रवाल (6262034000) से संपर्क कर सकते हैं। इस साल मई में तीन दिवसीय बड़ा समर कैंप भी आयोजित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *