विप्र फाउंडेशन रावतभाटा ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर फेज टू हनुमान मंदिर पर देरशाम एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। जन्मोत्सव का आयोजन 30 अप्रैल 2025 को अक्षय तृतीया के दिन से शुरू होगा। कार्यक्रम की शुरुआत 30 अप्रैल को शाम 6 बजे ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर दीपपुरा घाटे पर होगी। यहां भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना और महाआरती की जाएगी। 3 मई को शाम 6 बजे रामलीला मैदान चारभुजा झालर बावड़ी में विशेष आयोजन होगा। इसमें बच्चों और महिलाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। साथ ही समाज के प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 4 मई को एक भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। यह यात्रा शाम 4 बजे नारायणपुरी आश्रम से शुरू होकर चारभुजा रामलीला मैदान तक जाएगी। बैठक में विप्र फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष लीला शर्मा, जिला अध्यक्ष के के दुबे और प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिओम शर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। नगर अध्यक्ष राजेंद्र दशौरा, प्रदेश महासचिव संतोष शर्मा और जिला महासचिव अनिल शर्मा ने भी बैठक में हिस्सा लिया। गौतम समाज के अध्यक्ष डॉ ललित शर्मा और सनाढ्य ब्राह्मण महासभा के तहसील अध्यक्ष आर पी शर्मा भी उपस्थित रहे। सभी ने ब्राह्मण समाज के लोगों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया।


