राजस्थान के सरकारी और प्राइवेट वेटरनरी कॉलेज में एडमिशन अब NEET के एग्जाम की मेरिट के आधार पर नहीं होगा। वेटरनरी युनिवर्सिटी के माध्यम से एक बार फिर RPVT यानी राजस्थान प्री वेटरनरी टेस्ट शुरू हो रहा है। इसके लिए 21 अप्रैल से आवेदन शुरू होंगे और एग्जाम तीन अगस्त को राजस्थान के प्रमुख शहरों में आयोजित होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। वेटरनरी विश्वविद्यालय के संघटक एवं संम्बद्ध वेटरनरी कॉलेजों में बी.वी.एस.सी. एण्ड ए.एच. डिग्री पाठ्यक्रम में प्रवेश पिछले साल नीट की मेरिट के आधार पर हुआ था। इस बार सेशन 2025-26 में प्रवेश राजस्थान प्री-वेटरनरी टेस्ट (आर.पी.वी.टी.-2025) के माध्यम से होगा। इसके लिए समन्वयक आर.पी.वी.टी. की जिम्मेदारी प्रो. राजेश कुमार धूड़िया को दी गई है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष स्नातक पाठ्यक्रम (वी.वी.एससी. एण्ड ए.एच.) में प्रवेश के लिए आर.पी.वी.टी. आयोजित की जा रही है जो कि 03 अगस्त (रविवार) को होगी। छात्रों के आवेदन के अनुरूप आ.पी.वी.टी. चार जिलों बीकानेर, जयपुर, उदयपुर एवं जोधपुर में आयोजित की जायेगी। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन एप्लीकेशन फार्म को बांछित सुचनाओं के साथ पूरा भरकर जमा करवाना होगा। ऑनलाइन एप्लीकेशन फार्म 21 अप्रेल से भरने प्रारंभ हो जाएगे जिसकों जमा करवाने की अंतिम दिनांक 30 मई 2025 मध्यरात्रि तक है एवं विलम्ब शुल्क के साथ जमा करवाने की अंतिम तिथि 6 जून 2025 मध्यरात्रि है। परीक्षा शुल्क, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एवं प्रवेश संबन्धित अन्य विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.rajuvas.org उपलब्ध है।


