झारखंड की कंपनी का टैग लगा कर राजस्थान में बेचा जा रहा था चावल, छापा

झारखंड के गिरिडीह की कंपनी शुभ लक्ष्मी का टैग लगाकर राजस्थान में चावल की बिक्री हो रही है। जयपुर के सीकर रोड स्थित कूकर खेड़ा मंडी स्थित सिंगला राइस ट्रेडर्स द्वारा शुभ लक्ष्मी ब्रांड के पैकेट में चावल भरकर मार्केट में खपाया जा रहा था। शुभ लक्ष्मी कंपनी के प्रतिनिधि आलोक आनंद की शिकायत पर जयपुर पुलिस कुकर खेड़ा अनाज मंडी पहुंची। गोदाम में एसआरटी शुभ लक्ष्मी सिंगला राइस ट्रेडर्स के नाम के 870 कट्टे और शंख प्रीमियम शॉर्टेक्स राइस का 110 कट्टा चावल मिला। पूछताछ के क्रम में सिंगला राइस ट्रेडर्स के प्रोपराइटर विनोद अग्रवाल ने शुभ लक्ष्मी एंड शंख ब्रांड से संबंधित किसी तरह का कागजात प्रस्तुत नहीं किया। इसके बाद पुलिस ने चावल के सभी 980 कट्टों को जब्त कर लिया। गोदाम को पुलिस ने सील कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *