प्रभु येसु के जी उठने की खुशी में मसीही विश्वासियों ने शनिवार रात पास्का जागरण किया। इस धर्माविधि की अनुवाई आर्चबिशप विंसेंट आईंद ने की। उन्होंने आग और पास्का मोमबत्ती जलाई और अल्लेलूया के गीत गाए। जेसुइट सोसाइटी के प्रोविंशियल सुपीरियर फादर अजीत खेस ने उपदेश दिया। उन्होंने कहा-रविवार को ईस्टर है। यह हम मसीहियों का सबसे बड़ा पर्व है। विश्वासी येसु के जी उठने की घटना को याद करते हुए ईस्टर मनाएंगे। जीईएल चर्च कब्रिस्तान और सीएनआई चर्च कब्रिस्तान में सुबह आराधना होगी। विश्वासी अपने मृत पूर्वजों की कब्र पर कैंडल जलाएंगे।


