ट्रेन संख्या 22838 एर्नाकुलम-हटिया धरती आबा एक्सप्रेस 23 अप्रैल को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 4 घंटे देरी से एर्नाकुलम से प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 12836 सर एम विश्वरैया टर्मिनल, बंगलुरू-हटिया एक्सप्रेस 24 अप्रैल को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 3 घंटे लेट से सर एम विश्वरैया टर्मिनल, बेंगलुरू से प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 15028 गोरखपुर–संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस यात्रा 21 और 24 अप्रैल का हटिया स्टेशन पर आंशिक समापन होगा। इस ट्रेन का हटिया से संबलपुर के बीच परिचालन रद्द रहेगा।


