हेसाग हटिया में काम कर रहे सिविल इंजीनियर शिव शंकर प्रसाद पर जानलेवा हमला हुआ। इस मामले में शिव शंकर प्रसाद ने जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि वहां रहने वाले एक व्यक्ति ने शराब के नशे में गार्ड के जरिए उन्हें और सुपरवाइजर रविराज कुमार को पार्किंग में बुलाया। वहां पहुंचते ही उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। इसी दौरान तीन अज्ञात लोग लाठी- डंडे लेकर आए और शिव शंकर पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। शिव शंकर किसी तरह जान बचाकर रविराज के साथ बिल्डिंग से भागे।


