एडवोकेट राजीव कुमार ने की ऑनलाइन शिकायत:दो प्लेसमेंट एजेंसी ने फर्जी बैंक गारंटी देकर लिया काम,केस हो

झारखंड हाईकोर्ट के एडवोकेट राजीव कुमार ने डोरंडा थाने में ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराने के लिए शिकायत की है। इसमें उन्होंने झारखंड राज्य विबरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीएल) को प्लेसमेंट एजेंसी द्वारा उत्पाद विभाग के अफसरों से मिलीभगत कर करोड़ों रुपए के राजस्व को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कंपनी के संचालकों और दोषी अफसरों पर एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया है। शिकायत में उन्होंने कहा कि जेएसबीसीएल वर्ष 2022 से झारखंड में शराब दुकान चला रहा है। इसमें सात प्लेसमेंट एजेंसियां दुकानों के संचालन के लिए करीब 4500 मैनपावर उपलब्ध करा रही है। जेएसबीसीएल ने टेंडर निकालकर इन एजेंसियों का चयन किया था। लेकिन दो एजेंसियों एमआईएस प्रा. लि. और वीएस सर्विस एंड कंसल्टेंट प्रा. लि. ने फर्जी बैंक गारंटी जमा कर जेएसबीसीएल से कार्य ओदश प्राप्त किया। इन दोनों एजेंसियों का हजारीबाग और धनबाद में मैनपावर सप्लाई करने के लिए चयन किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *