भास्कर न्यूज | सरायकेला क्षेत्र में खेल और विशेष कर फुटबॉल के विकास के लिए लंबे समय से लगातार कार्य कर रहे जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने शनिवार को सब जूनियर बच्चों को प्रशिक्षण के लिए दो फुटबॉल उपलब्ध कराया। उन्होंने मुड़िया पंचायत अंतर्गत चंद्रपुर बनडीह केशव जूनियर बच्चों को समर कैंप में प्रशिक्षण के लिए फुटबॉल प्रदान किया। मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र व जिले में फुटबॉल सहित खेल प्रतिभा की कमी नहीं है, आवश्यकता है उन्हें अच्छा प्रशिक्षण व मंच देकर उनकी खेल प्रतिभा को निखारने की। उन्होंने सभी बच्चों से कहा है कि नियमित रूप से फुटबॉल का अभ्यास करें। पहले छोटी-छोटी प्रतियोगिताओं में भाग लें और अपनी मेहनत पर फोकस करें, निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।


