भास्कर न्यूज | राजनगर राजनगर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में इन दिनों राधा गोविंद युगल अखंड हरिनाम संकीर्तन का सिलसिला चल रहा है। प्रायः हर गांव में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रखंड क्षेत्र की गेंगेरूली पंचायत अंतर्गत चांवरबांधा में भक्तवृंद नवयुवक संकीर्तन समिति चांवरबांधा की ओर से 16 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। गुरुवार को गंधादिवस पूजन हुआ। शुक्रवार से राधा गोविंद युगल अखंड हरिनाम जाप चल रहा है। हरि संकीर्तन में दूरदराज से भक्तगण पहुंच रहे हैं, जिसमें वर्षा रानी महतो व अष्टमी कुमारी महिला संप्रदाय दल भक्तों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। रविवार को धुलट व महाप्रसाद वितरण के साथ हरि संकीर्तन का समापन होगा।


