हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के िखलाफ िवहिप ने किया प्रदर्शन

भास्कर न्यूज | सरायकेला पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में शनिवार की शाम 4:00 बजे के आसपास विश्व हिंदू परिषद, श्री राम वाहिनी, सनातन दल व भाजपा द्वारा समाहरणालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष डॉक्टर जेएन दास के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम का एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया, जिसमें पश्चिम बंगाल में तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई। इस प्रदर्शन में पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे विभिन्न अत्याचार को रोकते हुए अत्याचारियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह हिंदुओं पर बंगाल में अत्याचार हो रहे हैं, आने वाले दिनों में पूरे हिंदू समाज के लिए खतरे की घंटी है। इसलिए हिंदुओं को संगठित होकर इसका मुकाबला करना होगा और बंगाल से ममता को उखाड़ फेंकना होगा। बंगाल की कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था केंद्र सरकार से अपने हाथों में लेने की मांग, देश में चोरी छुपे घुसने वाले घुसपैठियों को पहचान कर उन्हें निष्कासित करने के साथ-साथ बंगाल व बांग्लादेश की सीमा पर 450 मीटर तार की घेराबंदी करने की मांग की गई। हिंदुओं की हत्या करने वालों को फांसी की सजा देने की मांग व जेहादियों की चल-अचल संपत्ति से सभी क्षतिपूर्ति की भरपाई करने की मांग की गई। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंदू विरोधी सरकार है। हिंदुओं पर तरह-तरह के अत्याचार हो रहे हैं, महिलाएं असुरक्षित हैं, लोगों को घर से बाहर पलायन करने के लिए मजबूर कर रहे हैं और सरकार अत्याचारियों का समर्थन कर रही है। इस सरकार को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए, क्योंकि यहां हिंदू असुरक्षित हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश हांसदा ने अपने संबोधन ने कहा कि हर हाल में केंद्र सरकार को पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहिए। बंगाल में ममता सरकार वोट बैंक के लिए हिंदुओं पर अत्याचार कर रही है, ऐसी सरकार को खारिज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह आगे पूरे देश में लग चुकी है, अब हिंदू संगठित हो गए हैं और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सिर्फ बंगाल ही नहीं देश से बाहर कर देना है। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय नेता राजू चौधरी, विभाग संगठन मंत्री मिथिलेश महतो, श्रीराम वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष बिट्टू सतपति, सनातन दल के संस्थापक देवाशीष नायक, विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अजय मिश्रा, जिला सह मंत्री जीवन लामा, जिला सत्संग प्रमुख रंजन झा, भाजपा नेत्री मीनाक्षी पटनायक, भाजपा नगर अध्यक्ष बद्री दारोगा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष पिंकी मोदक, रितिका मुखी, दुलारी झा, रीता दुबे समेत सैकड़ों विश्व हिंदू परिषद व भाजपा के नेता उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *