26 जनवरी से शुरू होने थे ई-चालान जिसमें हो रही देरी, जेब्रा क्रॉसिंग भी नए नहीं बने

संजय तिवारी | अमृतसर शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 409 प्वाइंटों पर 1115 सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम तकरीबन 2 साल के बाद नवंबर 2024 तक पूरा कर दिया गया था, मगर 26 जनवरी को शुरू होने वाली ई-चालान की कार्रवाई अभी भी ठंडे बस्ते में है। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में वाहन पोर्टल अपलो​डिंग का काम पूरा न होने से ई-चालान की कार्रवाई शुरू हो पाई है। अभी भी कुछ नहीं पता कि ई-चालान की कार्रवाई कब तक शुरू होगी। यह प्रोजेक्ट 2023 में आया था, जिसमें 92 करोड़ रुपए से सिटी में 17 चौकों पर लगे ट्रैफिक लाइट्स को बदला गया और 1115 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। जून 2023 में कहा गया था कि अगले 3 महीने में यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा, लेकिन 3-3 महीने कहते हुए 2024 के नवंबर में सीसीटीवी लगाने का काम पूरा किया गया। बीच में सीसीटीवी चोरी भी हुए थे, जिसकी जगह पर नए लगाए गए। इसके अलावा कुछ कैमरों में क्वालिटी की शिकायत आ रही थी, जिसे रिप्लेस किया गया। इस प्रोजेक्ट में ई-चालान की कार्रवाई भी शुरू होनी थी, जिसको लेकर पुलिस से पहले भी बात हुई थी, जिन्होंने कहा कि जब सभी कैमरे लग जाएंगे तो ई-चालान की कार्रवाई शुरू होगी। उसके बाद जनवरी में डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 26 जनवरी को ई-चालान की कार्रवाई अमृतसर, लुधियाना, मोहाली और जालंधर में शुरू करने के बारे में कहा। सभी जिलों में ई-चालान शुरू हुई, पर सिटी में काम पूरा न होने के कारण ई-चालान की कार्रवाई शुरू नहीं की गई। इसके ट्रैफिक पुलिस से बात करने पर उन्होंने कहा कि जेब्रा क्रॉसिंग बनाना बाकी है उसके बाद शुरू हो जाएगा। अब अप्रैल खत्म होने को है, यह काम भी अभी तक पूरा नहीं हुआ। भले ही रेड लाइट का राहगीर पालन कर रहे हैं मगर कुछ वाहन चालक रेड लाइट होने पर भी चौंक को पार करते हैं। जिससे सड़क हादसा हो सकता है। बता दें कि ई-चालान की कार्रवाई को लेकर 7 चौकों पर सीसीटीवी लगे हैं। जो ऑटोमेटिक नियम की उल्लघंन करने वालों की तस्वीर लेते हुए चालान करेगी। यह सात चौंकों में फोरएस चौक, लॉरेंस चौक, कैनल ऑफिस चौक, कंटोनमेंट चौक, राम तलाई चौक, सेशन चौक और रणजीत एवेन्यू चौक शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *