अमृतसर | डीजी सीआईएसएफ राजविंदर सिंह भट्टी शनिवार को अपनी पत्नी अमृता भट्टी के साथ दुर्ग्याणा तीर्थ में माथा टेकने पहुंचे। उन्होंने मुख्य श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में जाकर ठाकुर जी का आशीर्वाद लिया। मंदिर के मुख्य पुजारी ने उन्हें ठाकुर जी का प्रसाद और सिरोपा भेंट किया। इस मौके पर दुर्ग्याणा कमेटी की प्रधान प्रो. लक्ष्मीकांता चावला और हनुमान मंदिर के चेयरमैन डॉ. राकेश शर्मा ने दोनों का स्वागत करके सारे तीर्थ के बारे जानकारी दी। इसके बाद कमेटी कार्यालय पहुंचने पर उनको सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंदिर के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


