भास्कर न्यूज | अमृतसर डीएवी इंटरनेशनल स्कूल में आज त्यागमूर्ति हंसराज जी की जयंती के मौके पर विशेष अग्निहोत्र का आयोजन कराया गया। जिसमें स्कूल के स्टाफ के साथ-साथ छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल अंजना गुप्ता ने कहा कि डीएवी के प्रेरणा स्रोत्र, महान शिक्षाविद, समाज सुधारक और महर्षि दयानंद जी के अनन्य भक्त महात्मा हंसराज जी की जयंती पर वह सभी को बधाई देती हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा हंसराज जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत्र है। वह मानवता की भलाई के लिए हमेशा अग्रसर रहते थे। इस मौके पर स्कूल की ओर से महात्मा हंसराज जी से संबंधित एक चित्र प्रतियोगिता के अलावा भाषण और प्रश्नोतरी प्रतियोगिताएं कराई गई।


