अखिल भारतीय श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से रानी का बाग स्थित माता लाल देवी मंदिर में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया। पहले दिन रानी का बाग माता लाल देवी मंदिर और शिवाला बाग भाइयां में संकीर्तन किया। जिसमें दोपहर 12 बजे से लेकर 2 बजे तक पहला संकीर्तन रानी का बाग माता लाल देवी मंदिर में किया। मंडल के सदस्यों की अध्यक्षता और ठाकुर जी के आशीर्वाद से कराए संकीर्तन में कई भजन गायकों ने श्री ठाकुर जी का गुणगान किया। फूलों से सजे मंच पर श्री ठाकुर जी के चित्रपट विराजमान किया। मंडल के सदस्यों की ओर से कराए धार्मिक समारोह में प्रसिद्ध भजन गायक युधिष्ठिर मलिक बरेली, प्रिंस छाबड़ा, विवेक सबलोक, आदित्य राजा ने ठाकुर जी के कई सुंदर भजन गए। गणेश वंदना से शुरू किया हरिनाम संकीर्तन में उन्होंने जैसे ही ‘सानू लोड नहीं सारे जमाने दी, बस श्याम एक तेरा सहारा चाहिदा ए और ‘हे कृष्ण हे कृष्ण हे राधे हे राधे’ भजन गया तो मंदिर में बैठे सभी भक्तजन नाचने लगे। उन्होंने एक के बाद एक कई भजन गाए। इस मौके पर मंदिर के जसपाल जोशी और अन्य सदस्यों ने मिलकर भजन गायकों को माता जी की लाल चुनरी भेंट करके सम्मानित किया। वहीं दूसरा संकीर्तन शाम 7 से 10 बजे तक शिवाला बाग भाइयां में हुआ। जिसमें भजन गायकों की ओर से श्री ठाकुर जी को भजनों से रिझाया। इस मौके पर जतिंदर अरोड़ा, महासचिव संजय अरोड़ा, अश्वनी शर्मा समेत कई मंदिर कमेटी के सदस्य मौजूद थे।


