अग्नि दुर्घटनाओं को रोकने फायर कंट्रोल रूम का कर रहे नंबर चस्पा

भास्कर न्यूज| धमतरी अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के तहत फायर विभाग ने शहर के प्रमुख स्थानों पर फायर कंट्रोल रूम का नंबर 07722240701 चस्पा किया। कर्मचारियों ने चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों, अस्पतालों, स्कूल प्रांगण, धर्मशालाओं, मैरिज हॉल, पेट्रोल पंप, गैस गोदाम और पटाखा दुकानों में यह नंबर लगाया। जिला सेनानी और जिला अग्निशमन अधिकारी शोभा ठाकुर ने बताया कि आग लगने की किसी भी घटना की सूचना इस नंबर पर तुरंत दी जा सकती है। समय पर जानकारी मिलने से आग पर काबू पाया जा सकता है। विभाग का उद्देश्य है कि किसी भी अग्नि दुर्घटना में जान-माल का नुकसान न हो। इसके लिए आम जनता से सहयोग की अपील की गई है। गैस गोदामों में भी जागरूकता अभियान चलाकर यह नंबर चस्पा किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *