बैकुंठपुर | घर के बाहर खड़ी दो बाइक का लॉक तोड़कर चोर चोरी कर फरार हो गए। मामले में एक माह बाद ग्राम सावारांवा निवासी सत्यनारायण साहू की रिपोर्ट पर पटना थाना में पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि 22 मार्च की शाम प्रार्थी हर दिन की तरह अपनी बाइक सीजी 16 सीई 8795 व सीजी-16 डी 9881 को घर के बाहर परछी में लॉक कर खड़ी किया था। 23 मार्च की सुबह 6 बजे उठने पर घर के बाहर निकला, तो देखा की परछी में बाइक नहीं है। आसपास पूछताछ करने व खोजबीन करने पर कहीं कुछ पता नहीं चला। प्रार्थी ने बताया एक बाइक 45 हजार व दूसरी 20 हजार रुपए की थी। इसे चोर लेकर फरार हो गए। जब कहीं कुछ पता नहीं चला तो प्रार्थी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।


