डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस व अलंकरण समारोह में 32 क्लब लेंगे हिस्सा

मनेंद्रगढ़ | राष्ट्रीय सेवाभावी संस्था द एसोसिएशन ऑफ द वी क्लब ऑफ इंडिया की डिस्ट्रिक्ट 323-जी-3 अपराजिता की डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस, स्पंदन अलंकरण समारोह और तृतीय कैबिनेट बैठक 20 अप्रैल रविवार को होटल हसदेव इन में होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट अनीता फरमानिया करेंगी। उन्होंने बताया कि आयोजन में एए व छत्तीसगढ़ के अंतर्गत आने वाले सभी 32 क्लबों के पदाधिकारी शामिल होंगे। मुख्य अतिथि के रूप में 32-33 के पूर्व गवर्नर राजकुमार अग्रवाल और रंजना क्षेत्रपाल मौजूद रहेंगे। वरिष्ठ लायन अजय दानोदिया, चार्टर्ड डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट अनीता अग्रवाल, चीफ एडवाइजर अंशु गोयल, डिस्ट्रिक्ट संरक्षिका लता आर्या, पूर्व जिला प्रेसिडेंट रीता गुप्ता, प्रशासनिक सचिव अलका फरमानिया, सेवा गतिविधि सचिव माधुरी पंडा, जिला कोषाध्यक्ष अमरजीत कथूर, वाइस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट मनीषा सोनी, एरिया ऑफिसर पम्मी अरोड़ा, आयोजक क्लब अध्यक्ष श्वेता पोद्दार, नवरत्न माइक्रो कैबिनेट चेयरपर्सन और सभी क्लबों के एरिया ऑफिसर, पीएसटी और सदस्य भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में वर्ष 2024-25 के दौरान किए गए कार्यों का मूल्यांकन किया जाएगा। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को अवार्ड और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। संपूर्ण आयोजन प्रोटोकॉल के अनुसार होगा। सभी को निर्धारित समय में आने को कहा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *