भास्कर न्यूज | दुधावा दुधावा सेक्टर के ग्राम पंचायत धनोरा व ग्राम पंचायत दुधावा के आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण पखवाड़ा मनाया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कार्यक्रम में बच्चों और माताओं को बेहतर पोषण, टेक्नोलॉजी के जरिए जुड़ाव बढ़ाना, बच्चों में कुपोषण एवं एनीमिया जैसे नई चुनौतियों से निपटने के बारे में जानकारी दी गई। पोषण पखवाड़ा दिवस मनाने का प्रमुख उद्देश्य बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार प्रदान करना। नियमित स्वास्थ्य की जांच कराना है और सभी महिलाओं को संतुलित सक्रिय और स्वास्थ्य रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर दुधावा सेक्टर के सुपरवाइजर कुंती साहू एवं दुधावा सेक्टर के अंतर्गत आने वाले सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दामिन साहू, रुक्मणी साहू, मेनका साहू, अहिल्या बघेल, मंजूलता सरोज,कौशिल्या जैन, धनेश्वरी ठाकुर, गायत्री जैन, विद्या सागर कुंजाम सहित माताएं व बच्चे उपस्थित थे।


