नेपानगर में नेपा कप वाईट बॉल क्रिकेट स्पर्धा शुरू:पहले दिन 38 रन से भुसावल ने नेपानगर को हराया

नेपा क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में नेपानगर में शनिवार को नेपा कप वाईट बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। स्थानीय पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम ग्राउंड पर आयोजित स्पर्धा में मुख्य अतिथि नेपा मिल सीएमडी राकेष कुमार चोखानी रहे। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष भारती विनोद पाटिल ने की। विशेष अतिथि नपा उपाध्यक्ष सरला प्रवीण काटकर, सीएमओ शैलेंद्र चौहान, नेपा मिल सीजीएम आर अलागेषन, प्रबंधक कार्मिक व प्रशासन महेंद्र केसरी, पूर्व क्रिकेटर एलएन मालवीया थे। स्पर्धा सुबह 10.30 बजे से शुरू हुई दिनभर में मैच चले। पहले दिन नेपा स्ट्रिकर और अफ्फान क्रिकेट क्लब भुसावल महाराष्ट्र के बीच मैच हुआ। नेपा की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। अफ्फान क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 148 रन का लक्ष्य दिया जिसमें नेपा स्ट्रिकर 110 रन ही बना सकी और अफ्फान क्रिकेट क्लब ने 38 रन से जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच पुरस्कार अफ्फान क्रिकेट क्लब के जमीर को संजय कोठारी, पंकज कोठारी ओर से दिया गया। संचालन कुलदीप श्रीवास्तव ने किया। आभार जगमीतसिंह जॉली ने माना। इस दौरान समाजसेवी रामकिशन अग्रवाल, क्लब के अक्षत अग्रवाल, शेख अजहर, अंकित मिश्रा, सात्विक पांडे, प्रिंस ठाकुर, वीरू पांडे, हमीद खान आदि मौजूद रहे। रविवार को नेपा और मानकर क्रिकेट क्लब के बीच मैच
रविवार को पहला मैच नेपा क्रिकेट क्लब और मानकर क्रिकेट क्लब के बीच होगा। जबकि दूसरा मैच सत्वास क्रिकेट क्लब और बुरहानपुर की टीम के बीच होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *