पंजाब में आज अलर्ट नहीं, हो सकती है बारिश:मौसम में परिवर्तन से तापमान में गिरावट दर्ज; बठिंडा का पारा 43 पार हुआ

दो दिन पंजाब के कई जिलों में हुई बारिश के बाद अब तापमान में हलकी गिरावट देखने को मिली है। जिससे लोगों को हल्की राहत मिली है और तापमान सामान्य के करीब पहुंच चुका है। मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार पंजाब में आज बारिश या तूफान को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। लेकिन, आज भी बारिश के आसार बने हुए हैं। पंजाब में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम में औसतन अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली, हालांकि तापमान अब भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। लेकिन अब आने वाले दिनों में धीरे-धीरे फिर से बढ़ौतरी होगी। वहीं इस दौरान लू चलने की भी संभावनाएं जताई जा रही हैं। कुछ इलाकों में आज हो सकती है बारिश बीते दो दिन पंजाब में अधिकतर जिलों में बारिश हुई। आज पंजाब के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया, लेकिन आज भी बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार हिमाचल प्रदेश के साथ सटे जिलों में आज बारिश हो सकती है। पंजाब के शहरों में आज का मौसम अमृतसर- आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होगी। तापमान 23 से 34 डिग्री के बीच बना रहेगा। जालंधर- आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होगी। तापमान 23 से 34 डिग्री के बीच बना रहेगा। लुधियाना- न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होगी, बारिश के भी आरार बन रहे हैं। । तापमान 21 से 36 डिग्री के बीच बना रहेगा। पटियाला- न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होगी, बारिश के भी आसार बन रहे हैं। । तापमान 24 से 35 डिग्री के बीच बना रहेगा। मोहाली- हल्के बादल छाएंगे। बारिश के भी आसार बन रहे हैं। तापमान 23 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *