छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में आज बारिश के आसार:रायपुर में 42 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा; शाम को छाएंगे बादल

छत्तीसगढ़ में एक तरफ पारा चढ़ रहा है तो दूसरी तरफ कई जगहों में हल्की बौछारें भी पड़ रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई, और अगले कुछ दिनों तक यही ट्रेंड जारी रहने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी भी देखने को मिल सकती है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो राजधानी रायपुर में सबसे अधिक तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री ज्यादा है। दूसरी तरफ रायगढ़, सक्ति, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बलौदा बाजार और बेमेतरा जिले में तेज हवाएं चली। सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री अंबिकापुर और जगदलपुर में दर्ज किया गया। ऐसा रहेगा मौसम का हाल रायपुर में हल्के बादल रहेंगे रायपुर शहर के लिए 20 अप्रैल का पूर्वानुमान यह है कि आसमान साफ रहेगा, लेकिन दोपहर या शाम को हल्के बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। अंधड़,बारिश और बिजली का असर इन जिलों में ज्यादा रहेगा 20 अप्रैल सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, गरियाबंद, धमतरी, बस्तर, कोंडागांव,दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर 21 अप्रैल गरियाबंद, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, कांकेर, नारायणपुर 22 अप्रैल बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर 19 अप्रैल को ऐसा रहा शहरों का तापमान बारिश की बात करें तो शनिवार को जगदलपुर और दरभा (बस्तर) में 2 सेमी बारिश हुई। जबकि दाढी (बेमेतरा), छोटेडोंगर (नारायणपुर) और गुरुर (बालोद) में 1 सेमी बारिश हुई। हालांकि प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क ही बना रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *