सरायकेला | टाटा स्टील गम्हरिया प्रबंधन पर बड़ा गम्हरिया निवासी अवनी दास ने अपनी खेतिहर 1.47 एकड़ जमीन पर आठ साल से कब्जा करने की शिकायत डीसी से की है। उन्होंने बताया है कि वे इस संबंध में उषा मार्टिन के साथ टाटा स्टील के अधिकारियों से त्रिपक्षीय वार्ता कर चुके हैं। लेकिन कंपनी ना तो जमीन को कब्जामुक्त कर रही है और ना ही अधिग्रहण कर मुआवजा ही दे रही है। यह जमीन खेतिहर है। इसी जमीन से उसके परिवार का भरण पोषण होता था। उन्होंने बताया कि जब कंपनी से वार्ता के बाद भी उनकी जमीन खाली नहीं हुई तब उन्होंने डीसी समेत अन्य अधिकारियों से इस बात की शिकायत की है।


