सरायकेला| अग्निशमन विभाग द्वारा मनाए जा रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत श्रीसीमेंट फैक्ट्री और सरायकेला के मॉल में फायर सेफ्टी को लेकर मॉक ड्रिल व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अग्निशमन पदाधिकारी ऋषिकांत तिवारी के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों द्वारा मॉक ड्रिल कर श्रीसीमेंट कंपनी के अधिकारी व कर्मियों तथा सरायकेला मॉल के कर्मियों को आग लगने के समय अग्निशमन यंत्र चलाने की विधि सहित आवश्यक सुरक्षा एवं सावधानी की जानकारी दी गई। मौके पर अग्निशमन पदाधिकारी ऋषिकांत तिवारी द्वारा फायर सेफ्टी को लेकर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही कहा गया कि आगजनी की स्थिति में संयम व सुरक्षा अति आवश्यक है।


