पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के दो आरोपियों के घर चस्पाया इश्तेहार

सरायकेला। नशा कारोबार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कांड्रा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में फरार आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय से निर्गत इश्तेहार का तमिला ढोल-नगाड़े के साथ किया। यह कार्रवाई न्यायालय के जारी आदेश के अनुपालन में की गई। बताया गया है कि कांड संख्या 11/22 (धारा 18डी, एनडीपीएस एक्ट) के आरोपी हथनादा निवासी मंगल मुंडा उर्फ तारो हांसदा और बरजूडीह निवासी महेंद्र सोय के घर पर पुलिस ने इश्तहार चस्पाया है। इसके अलावा कांड संख्या 17/22 (धारा 18 एनडीपीएस एक्ट) के आरोपी पालोबेड़ा निवासी वीर सिंह सरदार उर्फ नानी सरदार तथा बुद्ध सरदार के खिलाफ भी यही कार्रवाई ढोल-नगाड़े बजाकर की गई। कांड्रा पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य समाज में स्पष्ट संदेश देना है कि कानून को हाथ लेने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। कांड्रा थानेदार विनोद मुर्मू ने बताया कि इसके बाद भी आरोपी जल्द आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उनके घरों की कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *