सरायकेला | एनआईटी कैम्पस, आदित्यपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को महात्मा हंसराज की जयंती मनाई गई। दैनिक हवन के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्राचार्य ओ पी मिश्रा ने महात्मा हंसराज की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं, संगीत शिक्षक नीलांजन मित्रा द्वारा विद्यार्थियों सहित उनकी स्मृति में मनोरम और मधुर गीत प्रस्तुत किया गया। वहीं, महात्मा हंसराज सदन के योग्य विद्यार्थियों द्वारा उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनकी जीवनी पर भी चर्चा की गई।


