सरायकेला | सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के संबलपुर ग्रुप सेंटर को बेस्ट ग्रुप सेन्टर का अवॉर्ड मिला है। मध्य प्रदेश में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के 86वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में संबलपुर ग्रुप सेंटर के डीआईजी संजय सिंह ने पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से यह अवॉर्ड प्राप्त किया। अवॉर्ड के तहत उन्हें ट्रॉफी प्रदान की गई।


