सरायकेला। सोहदा में शनिवार को अवैध बालू भंडारण के खिलाफ छापेमारी कर 400 सीएफटी बालू जब्त किया गया। साथ ही भंडारण करने वाले दो लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। गुप्त सूचना के आधार पर पोटका पुलिस द्वारा टीम बना सोहदा पहुंच अवैध बालू के स्टॉक पॉइंट में दो जगहों पर छापेमारी की गई। यहां दोनों स्थानों पर 200 सीएफटी बालू का अवैध भंडारण पाया गया। दोनों स्टॉक पॉइंट में कोई भी उपस्थित नहीं पाया गया।


