सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल में मनाया पोषण पखवाड़ा

सरायकेला। सीबीएसई के निर्देश तथा भारत सरकार के पोषण अभियान (राष्ट्रीय पोषण मिशन) के अंतर्गत सेंट्रल पब्लिक स्कूल, आदित्यपुर में पोषण पखवाड़ा आयोजित किया गया, जो कि आगामी 25 अप्रैल तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में पोषण के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वस्थ खानपान की आदतों को प्रोत्साहित करना है, जिसमें में नर्सरी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस वर्ष की थीम ष्पोषण आधारित जंक फूड के खिलाफ रही, जिसके अंतर्गत कई रोचक और शिक्षाप्रद गतिविधियाँ आयोजित की गई, जिसके माध्यम से संतुलित आहार के महत्व और जंक फूड के अधिक सेवन से होने वाले नुकसान को उजागर किया। इस दौरान पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, फायर रहित खाना बनाओ प्रतियोगिता तथा पोषण पर भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। वहीं, स्कूल के प्राचार्य ने छात्रों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की और छात्रों के सर्वांगीण विकास और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को प्राथमिकता देते रहने की प्रतिबद्धता को दोहराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *